Saturday, April 18, 2026
- Advertisement -spot_img

एसपी ने किया कोतवाली देहात थाने का निरीक्षण

 

गुलफाम अहमद, युवा मीडिया
सुलतानपुर (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने शनिवार को कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, तिराहों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़िताओं की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। कार्यालय में अपराध रजिस्टर का निरीक्षण कर माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। थाने के मैस में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई।

टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर उन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए

शराब, खनन, पशु और वन माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की समीक्षा की गई। महिला संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देने और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ और प्रभारी निरीक्षक को थाने में स्वच्छ वातावरण बनाने के निर्देश दिए। इसमें आम जनता के लिए बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और प्रसाधन की सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही वृक्षारोपण करने के भी निर्देश दिए गए.

Related Articles

1 COMMENT

  1. This mood cbd thc gummies was a quite nice competition to save a restful evening at home. The buds looked cool, compressed, and comfortably cared for, with a rich aroma that wasn’t overpowering. What stood entirely most was how uniform it was and how take a bath it burned from start to finish. The flavor had a precise sageness to it without view too heavy. Overall, it felt like a homogeneous, dependable opportunity repayment for anyone looking in behalf of a cordial and over-tolerant experience.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles