Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -spot_img

शराब की बोतल पर फ्री ऑफर का विरोध

 

युवा मीडिया
सुल्तानपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में एक शराब की बोतल खरीदने पर एक बोतल मुफ्त की सरकारी नीति के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तिकोनिया पार्क में जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिला प्रभारी मो अख्तर और जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि योगी सरकार इस नीति से प्रदेश की जनता को नशे में डुबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी बेरोजगार होगी।

पार्टी ने इस बंपर ऑफर को तुरंत बंद करने की मांग की। महासचिव रामबिलास तिवारी और मीडिया प्रभारी अनुज दुबे ने शराब को समाज के लिए अभिशाप बताया। उन्होंने कहा कि शराब के कारण समाज में अपराध और हिंसक गतिविधियां बढ़ रही हैं। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा। कार्यक्रम में अजीत श्रीवास्तव, भाष्कर देव मिश्र, अशफाक अहमद, पूनम श्रीवास्तव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

1 COMMENT

  1. Nhiều người vẫn hiểu lầm rằng tất cả các trang nhà cái đổi thưởng đều là cờ bạc trá hình và bất hợp pháp. Thực tế, xn88 win hoạt động dưới sự giám sát của các tổ chức cấp phép uy tín trong ngành iGaming quốc tế. Nền tảng này tuân thủ nghiêm ngặt các quy định về chống rửa tiền, bảo vệ người chơi và chơi game có trách nhiệm. TONY02-11O

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles