श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, बच्चों ने मोहा मन

लखनऊ ब्यूरो चीफ मोहम्मद आसिफ (शानू)✒️✒️

हैदरगढ़, बाराबंकी। घरकुइया स्थित डॉ. जीएसआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (Dr GSR International Public School) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों से भव्य रूप से सजाया गया।

​कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचे। बच्चों ने बांसुरी वादन, मटकी सज्जा और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

​विद्यालय के प्रबंधक आलोक पांडे ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें निष्काम कर्म, सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति व संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

​विद्यालय की प्रधानाचार्य वत्सला बाजपेई ने बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना की और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सकारात्मकता और कर्तव्यनिष्ठा अपनाने की सीख दी।

​कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और बच्चों को माखन-मिश्री व मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles