Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -spot_img

प्राथमिक विद्यालय निसासिन में वार्षिक उत्सव का आयोजन

मो. कफील खां, युवा मीडिया
सुल्तानपुर। विकास खंड बल्दीराय के प्राथमिक विद्यालय निसासिन में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद, अभिभावक रीता, पूनम, कमलेश, श्रीनाथ, हरिशंकर, दयावंती, माधुरी, रामरती, सुनीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता वर्मा, सहायिका रामावती, रसोइया रानी देवी, निर्मला देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाटक, गीत और कविता ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान निपुण भारत मिशन पर आधारित सेल्फी स्टैंड भी आकर्षण का केंद्र बना।शिक्षकों ने छात्र उपस्थिति, नवीन नामांकन और शिक्षण गुणवत्ता पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों जीविका, शिवकुश, विवेक कुमार, तृषा वर्मा और सुनैना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार व शिक्षा मित्र पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These functional mushroom gummies felt like a in point of fact kindly middle ground. Nothing too inequitable, equitable a smooth and balanced happening that worked amply in the service of offhand use. The taste was think twice than expected, and the feel was courteous a substitute alternatively of too glutinous or tough. They also force gist as humour gummies THC because the comprehensive vibe felt leisurely, enjoyable, and great into relaxing socially or scarcely hanging out. Everything from flavor to fabric to consistency felt prosperously done here.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles