Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -spot_img

लखनऊ को लगी यह किसकी नज़र, कोचिंग सेंटर के बाद डिग्री कॉलेज में आग,बड़ा हादसा टला

मंज़ूरुल हसन (राना), युवा मीडिया

लखनऊ। राजधानी में थमने का नाम नहीं ले रहा आग का सिलसिला अब राजाजीपुरम के शेखपुर इरम डिग्री कॉलेज तक पहुँच गया है। अभी हाल ही में अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के जख्म पूरी तरह भरे भी नहीं थे कि शेखपुर स्थित इस प्रतिष्ठित कॉलेज में अचानक लगी आग ने शहर को फिर से खौफ में डाल दिया। गनीमत रही की स्कूल में कोई भी बच्चे नहीं थे केवल दो चार स्टाफ के अलावा।

घने इलाके के बीचो-बीच स्थित कॉलेज परिसर से उठते धुएं को देखकर आस-पास के लोग सहम उठे।

आमतौर पर बड़े हादसों में दमकल का इंतजार किया जाता है, लेकिन यहाँ कॉलेज स्टाफ और मोहल्ले वासियों ने अनुकरणीय साहस दिखाया।

 

मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि अचानक उठे धुएं के बाद लपटें तेजी से फैलने लगी थीं। दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही मोहल्ले वासियों और कर्मचारियों ने खुद मोर्चा संभाला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब तक दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचतीं, तब तक कॉलेज स्टाफ और मोहल्ले वासियों ने आंतरिक संसाधनों की मदद से आग को आगे बढ़ने से रोक दिया ।

जाँच के घेरे में हादसे की वजह

इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय निवासियों के जेहन में अलीगंज के खौफनाक मंजर को ताजा कर दिया है। गनीमत रही कि वक्त रहते सतर्कता दिखाई गई, वरना एक बड़ा शैक्षणिक संस्थान इसकी चपेट में आ सकता था। फिलहाल, यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई और वजह थी, प्रशासन इसकी गहन तफ्तीश में जुटा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles