Thursday, June 19, 2025

बिरयानी खाने से पांच कुत्तों की मौत, पांच गंभीर

लखनऊ। राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र स्थित राजाजीपुरम सपना कालोनी में जहरीली बिरयानी खाने से पांच कुत्तों की मौत हो गई। वहीं, पांच गंभीर रुप से बीमार हो गये। मंगलवार सुबह इस घटना खुलासा हुआ। बीमार कुत्तों को गोमतीनगर स्थित नगर निगम के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तालकटोरा कोतवाली में एफआईआर दर्ज

सपना कालोनी निवासी पशु प्रेमी गौरव जुनेजा की तहरीर पर तालकटोरा थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

गौरव के मुताबिक मंगलवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो मृत पड़े कुत्तों को देखकर नगर निगम को सूचना दी। पुलिस भी बुलाई गई। छानबीन के दौरान सड़क पर ही जगह जगह जहरीला पदार्थ रखा था। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को मामले की जानकारी दी। मौके पर पशु चिकित्साधिकारी की टीम पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए।

अस्पताल में भर्ती पांचों कुत्तों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक सपना कॉलोनी में अज्ञात व्यक्ति ने बिरयानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर कुत्तों को दिया है। यह किसने किया, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मौके से बिरयानी और दस्ताना मिले हैं। नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इंस्पेक्टर कुलदीप के मुताबिक यह घटना साजिश के तहत की गई है या इसके पीछे कोई और रहस्य है। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles