Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

शराब दुकान के लाइसेंस के लिए महिलाएं आई आगे

सर्वेश श्रीवास्तव, युवा मीडिया

21 साल की बहू से 80 साल की दादी मां ने किया आवेदन

अमेठी(ब्यूरो)।जनपद में शराब की बिक्री का विरोध करने वाली महिलाएं अब खुद इस कारोबार में उतरने के लिए तैयार हैं। जिले में देशी, अंग्रेजी और भांग की 235 दुकानों के लाइसेंस के लिए कुल 2,907 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। खास बात यह है कि 21 साल की बहू से लेकर 87 साल की दादी मां तक ने शराब दुकान के लिए आवेदन किया है।परंपरागत रूप से पुरुषों के वर्चस्व वाले इस व्यवसाय में अब महिलाएं भी रोजगार और आय बढ़ाने के उद्देश्य से आगे आ रही हैं। आबकारी विभाग के अनुसार, इस बार लाइसेंस के आवेदनों से सरकार को 15 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।जहाँ 6 मार्च को होगा लाइसेंस धारकों का चयन वही

आबकारी विभाग ने बताया कि 6 मार्च को ई-लॉटरी के माध्यम से जिले में शराब दुकानों के लाइसेंस धारकों का चयन किया जाएगा। यह पहली बार है जब अमेठी में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराब व्यवसाय में रुचि दिखाई है।
महिलाओं का मानना है कि यदि यह व्यवसाय समाज में मौजूद है तो इसे पुरुषों तक सीमित रखने के बजाय महिलाओं को भी इसका अवसर मिलना चाहिए। रोजगार के नए विकल्प तलाश रहीं ये महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These focus gummies thc were a pleasant surprise. The flavor was better than expected, which already made them stand out like a light from a an enormous number of functional-style gummies on the market. The packaging looked decent, and the serving instructions were carefree to check up on, which made the product pet more debonair overall. They fit logically into a daytime routine and felt close at hand to keep an eye on on hand when something imbecilic and straightforward was needed. Nice features, good try, and an overall effect that feels lovingly made.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles