तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक में ठोकर, युवक की मौत

लखनऊ। सरोजनीनगर में सोमवार शाम तेज रफ्तार पर बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी चोटिल हो गया, घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक सरोजनीनगर के कंचन पुरी कॉलोनी में रहने वाला इरफान 34 वर्ष पिछले काफी दिनों से आलमबाग में अपनी पत्नी सोनी और 13 वर्षीय बेटे व 11 वर्षीया बेटी के साथ रहकर डाला (लोडर वाहन) चलाता था। इरफान सोमवार शाम करीब 4:15 बजे आलमबाग में रहने वाले अपने साथी सर्वेश 30 वर्ष के साथ बाइक से सरोजनीनगर के कंचनपुरी में ही रहने वाले अपने बहनोई के पास मिलने जा रहा था। तभी कानपुर रोड पर एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे के पास पीछे से आ रहे एलपीजी गैस सिलेंडर लादे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक (यूपी 32 यूएन 2716) में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और इरफान ट्रक में फंस के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि सर्वेश को मामूली चोट आई है। पुलिस ने गंभीर हालत में इरफान को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचे ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर इस घटना की वजह से कानपुर रोड की लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर कुछ देर के लिए जाम के हालात पैदा हो गए। बाद में पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया।

Related Articles

1 COMMENT

  1. 888slot 888 slot là nhà cái cá cược trực tuyến uy tín hàng đầu châu Á, được cấp phép hoạt động bởi tổ chức First Cagayan Leisure & Resort Corporation (First Cagayan) uy tín tại Philippines. Với hơn 10 năm kinh nghiệm hoạt động, trang web đã và đang thu hút đông đảo người chơi tham gia. TONY05-08

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles