Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

महिला हिंसा रोकने में पुरुषों की भूमिका अहम, वनांगना संस्था ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

●25 दिन तक आश्रय देने का संकल्प, महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्

तोप सिंह, युवा मीडिया बांदा(ब्यूरो)

महिला संस्था वनांगना के तत्वावधान में ‘तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान’ कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुफ़्तगू मंच की लड़कियों, संघर्षशील महिलाओं, युवतियों और युवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाजिक जागरूकता और महिला हिंसा के खिलाफ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने अपने संबोधन में कहा कि, “महिलाओं के खिलाफ हिंसा किसी भी समाज के लिए शर्मनाक है। इसे रोकने के लिए पुरुषों की सहभागिता बेहद जरूरी है।” उन्होंने संस्था द्वारा महिलाओं और किशोरियों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। प्रो. डॉ.

सबीहा रहमानी ने कहा, “महिला दिवस एक दिन का नहीं, बल्कि हर दिन का होना चाहिए। महिलाओं के हक के लिए निरंतर काम करना चाहिए।” जिला प्रोवेशन अधिकारी मीनू ने कार्यक्रम में लड़कों की भागीदारी को सराहते हुए कहा, “यह देखकर अच्छा लगा कि लड़के भी इस पहल में शामिल हो रहे हैं और महिलाओं का सहयोग कर रहे हैं।”

Read alsoसुल्तानपुर में चौराहो पर लगी पुलिस की तीसरी आंख

वन स्टॉप सेंटर की समन्वयक रमा ने बताया कि यह एक ऐसी जगह है, जहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर सख्त कार्रवाई की जाती है और उन्हें न्याय दिलाने में मदद की जाती है। महिला थाना एसआई स्नेहा सिंह ने महिला हेल्पलाइन नंबर और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी। खबर लहरिया की पत्रकार गीता देवी ने युवतियों को पत्रकारिता की दुनिया में आगे आने के लिए प्रेरित किया। संस्था की डायरेक्टर पुष्पा शर्मा ने सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। वरिष्ठ संदर्भ समूह शबीना मुमताज़ ने कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए इस वर्ष की थीम ‘कार्यवाही में तेजी’ पर जोर दिया और कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने
महिला दिवस के अवसर पर लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत, शंकर बाजार, पुकारी, लाहुरेटा, जमवारा, नसेनी, सराय, हुसैनपुर गांवों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। नरेन्द्र, आरती, लक्ष्मी, सावित्री, शाहीन औरयुवराज को प्रथम पुरस्कार, सिरोमन, शिफा, मंजू, विमला, पंकज को द्वितीय पुरस्कार और अशोक, शिव देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में नेतृत्व समूह के सदस्य मंजू सोनी ने सभी का स्वागत किया और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संचालन रानी देवी ने किया। माया, फरहा, राधेश्याम और शिवशंकर ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These cheapest thca flower were certainly the amicable of fallout that works expressively suitable a nighttime routine. The flavor was solid, not too sweet, and there wasn’t any unusual hemp-heavy taste hanging far afterward. They also satisfy utterly as let go gummies because the inclusive vibe felt calm and easygoing. Since anyone browsing rest gummies, this friendly of yield makes sense too because it pairs really grammatically with a still evening, a movie, or just slowing things down at the end of the day.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles