ऐतिहासिक गुलाब बाड़ी खेल के मैदान की दुर्दशा और उसे पुनः खेल के लिए आरक्षित करने की मांग

2
314
ऐतिहासिक गुलाब बाड़ी खेल के मैदान की दुर्दशा और उसे पुनः खेल के लिए आरक्षित करने की मांग
अयोध्या । ऐतिहासिक गुलाब बाड़ी खेल के मैदान की दुर्दशा और उसे पुनः खेल के लिए आरक्षित करने की मांग को लेकर शहर के गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी को सौंपने का निर्णय लिया है। अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने बताया कि नजूल विभाग और प्रशासन ने जानबूझकर इस खेल के मैदान का वर्चस्व समाप्त किया है और वहां पर बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार आयोजित कर खेलों के लिए इस मैदान का उपयोग रोक दिया है।

विश्वस्तरीय खिलाड़ी भी इस मैदान में खेल चुके

गुलाब बाड़ी खेल का मैदान पहले राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का स्थल रहा है, जहां फुटबॉल, क्रिकेट और हॉकी जैसे खेलों की बड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं। यहां तक कि हॉकी के विश्वस्तरीय खिलाड़ी बाबू ध्यानचंद जी भी इस मैदान में खेल चुके हैं। अब इस मैदान का उपयोग केवल साप्ताहिक बाजार के लिए किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।

नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा

महिंद्रा ने बताया कि इस मैदान को फिर से खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किया जाए और इसका सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि यह पुराने गौरव को फिर से प्राप्त कर सके। इसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह में एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों, नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा और आंदोलन की घोषणा की जाएगी।बैठक में पूर्व क्रिकेटर मनोज श्रीवास्तव, शीतल पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता भारती सिंह, एडवोकेट अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक वैश्य, भज्जा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी, और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here