Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -spot_img

बेटे को बचाने पहुंचे अधेड़ को पीटकर मार डाला

लखनऊ । माल इलाके के मवईखुर्द में रिपेयरिंग के लिए दिया गया मोबाइल वापस मांगने के विवाद में किसान के बेटे पर दबंगों ने मंगलवार रात हमला किया। मारपीट होते देख बेटे को बचाने पहुंचे किसान को भी बुरी तरह से पीटा गया। गम्भीर रूप से घायल किसान को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया था। जहां उनकी मौत हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

मवईखुर्द निवासी राम किशन (55 वर्ष) के बेटे दशरथ का मोबाइल फोन खराब हो गया था। गांव के ही गुलफाम ने दशरथ से कहा कि वह फोन को ठीक करा देगा। जिसमें दो हजार रुपये खर्च होंगे। गुलफाम के कहने पर दशरथ ने मोबाइल फोन और दो हजार रुपये दे दिए। कई दिन गुजरने के बाद भी मोबाइल वापस नहीं मिला। गुलफाम से पूछने पर वह टाल मटोल कर रहा था। इस बात को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। मंगलवार रात गुलफाम के नजर आने पर दशरथ ने मोबाइल के बारे में पूछा था। आरोपी ने सही जवाब नहीं दिया। रुपये लौटाने के लिए भी तैयार नहीं हुआ। इसके कारण से झगड़ा शुरू हुआ। गुलफाम ने फोन कर शानू, चुन्नी, मुनव्वर, गुटकी और आसिफ को मदद के लिए बुला लिया। जिनके साथ मिल कर दशरथ पर हमला किया।

पिता पुत्र को दौड़ा कर पीटा

दशरथ के साथ मारपीट होने की सूचना पिता राम किशन को हुई। वह बेटे को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इस पर गुलफाम ने बीच बचाव कर रहे राम किशन को साथियों संग घेर लिया। पिता पुत्र को दौड़ा कर पीटा गया। हमले में किसान के सिर में गहरी चोट लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इस बीच हल्ला होने पर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। जिन्हें आते देख गुलफाम साथियों संग भाग गया। दशरथ ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पिता को सीएचसी ले गया। हालत नाजुक होने पर राम किशन को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां उनकी मौत हुई।

शव रख कर किया प्रदर्शन

दबंगों के हमले में किसान राम किशन की मौत होने से गुस्साए परिवार वालों ने शव रख कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारी कार्रवाई के बाद अंतिम सस्कार करने पर अड़ गए। तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। बेटे दशरथ ने हत्यारोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने और परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग पुलिस अधिकारियों से की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिवार वाले अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।

 

Related Articles

4 COMMENTS

  1. Trong quá trình săn mồi, bạn có thể lựa chọn vũ khí và vật phẩm miễn phí. Chúng tôi bố trí hơn 3+ level khác nhau đi kèm với hàng loạt biểu tượng tặng thưởng đặc biệt cho bạn dễ dàng truy tìm kho báu. Tham gia bắn cá tại đăng nhập 66b ngay để hốt tiền từ boss cực xanh chín. TONY12-10A

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles