Saturday, December 6, 2025

एसपी ने किया कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण

गुलफाम अहमद, युवा मीडिया

थाना परिसर, मालखाना, बैरक समेत सभी व्यवस्थाओं की जांच, अधिकारियों को दिए निर्देश

सुलतानपुर (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने थाना परिसर में अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार और हवालात की व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक ने

Read also: रामनगरी अयोध्या में राज्य स्तरीय विराट दंगल का आयोजन

लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय और CCTNS कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन और सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने का मार्गदर्शन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles