Monday, May 18, 2026
- Advertisement -spot_img

Welcome Back : अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की वापसी पर PM मोदी की पोस्ट

भारतीय मूल की नासा एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके बाकी साथियों की धरती पर वापसी हो गई है। उनकी इस वापसी पर भारत में भी लोग काफी खुश है। पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स से मुलाकात की एक पुरानी फोटो शेयर कर लिखा कि आपका स्वागत है, #Crew9! हमने आपको मिस किया। यह उनके धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है।

9 महीने 14 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आ गए। सुनीता विलियम्स के अलावा बुच विल्मोर सहित चार अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस आए। सुनीता विलियम्स की वापसी पर पीएम मोदी ने संदेश लिखा है। उन्होंने मिशन में शामिल सभी अंतरिक्षयात्रियों को शुभकामनाएं दी।

दृढ़ता का सही अर्थ क्या है: पीएम मोदी

सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अन्य दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आज (19 मार्च) धरती पर वापस लौट आए। 9 महीने और 14 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर धरती पर वापस लौटे।
सुनीता विलियम्स की सफल धरती पर वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखा।
उन्होंने लिखा,”आपका स्वागत है, Crew9 ! धरती ने आपको याद किया। स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स के अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और Crew 9 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। यह घटना हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।”

Ready also संघ की आड़ में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसपल फैला रहे भ्रष्टाचार का घुन, बनी चर्चा

पीएम मोदी ने आगे लिखा,”अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करना। सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन, उन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हम उन सभी पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब परफेक्शन और जुनून मिलकर काम करती है और तकनीक और दृढ़ता का संगम होता है तो क्या होता है।”

NASA ने किया चारों अंतरिक्ष यात्रियों को स्वागत

अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स, और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को धरती पर वापस लाने वाला कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर उतरा। समुद्र में उतरने के बाद स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों यात्रियों का नासा ने स्वागत किया। अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश के साथ किया गया, “निक, एलेक, बुच, सुनी – स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।” कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, “क्या शानदार यात्रा रही।”

जो वादा किया था,वो निभाया: ट्रंप

सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने कहा, जो वादा किया था,वो निभाया गया। आज वे सुरक्षित रूप से ‘गल्प ऑफ अमेरिका’ में लौट आए, इसके लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का धन्यवाद!
वहीं, इस सफल मिशन के बाद एलन मस्क ने कहा,”स्पेसएक्स और नासा की टीमों को एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी के लिए बधाई! इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद!”

Related Articles

1 COMMENT

  1. These mood gummy thc ended up being much more enjoyable than expected. The fancy was really pleasant, which is not without exception the case with products like this, and the texture was cushy without attractive ticklish or messy. The packaging also looked masterful and casual to understand, which gave the entirety effect a more premium feel. They fit nicely into a continually perfunctory and kept things spartan, which made them gentle to do back to. All-inclusive, they felt thoughtfully made and not gimmicky.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles