Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -spot_img

शामली एनकाउंटर: घायल इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत

लखनऊ। यूपी के शामली में मुस्तफा कग्गा गैंग के बदमाशों से एनकाउंटर में घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सोमवार देर रात एनकाउंटर में सुनील कुमार के पेट में तीन गोलियां लगी थीं। एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश अरशद और उसके तीन साथी मारे गए थे।

शुरू में सुनील कुमार को करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में हालत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। एक गोली इंस्पेक्टर के लिवर को पार करके पीठ में अटक गई थी।

डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान उनका गाल ब्लैडर निकालना पड़ा और बड़ी आंत का कुछ हिस्सा भी हटाना पड़ा। गोली से उनका लिवर डैमेज हो गया था। डॉक्टरों ने कहा था की गोली लगने से लिवर डैमेज हो गया है। अगले 24 घंटे घायल इंस्पेक्टर सुनील के लिए बेहद अहम हैं। आखिरकार 36 घंटे जिंदगी-मौत से लड़ने के बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अंतिम सांस ली।

Related Articles

1 COMMENT

  1. This was a really unshaky delta 9 gummies for sleep . The munitions felt honest, the draw was fluent, and there weren’t any annoying clogging issues, which makes a huge difference. The flavor stayed decontaminated and enjoyable without starting to hint burnt too despatch, and the cart itself looked splendidly made right alibi of the box. Everything hither it felt unswerving and serene to use. Seeing that anyone looking to go to a straightforward tote with chaste flavor and dependable machinery, this identical definitely checks the boxes.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles