Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -spot_img

विवादों की सुर्खियों में घिरा संजय गाँधी अस्पताल

सर्वेश श्रीवास्तव, युवा मीडिया
अमेठी(ब्यूरो) जनपद के मुंशीगंज में गांधी परिवार द्वारा संचालित किया जा रहे संजय गांधी अस्पताल में देर रात ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद इसकी सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।तनाव को देखते हुए अस्पताल के दोनों मेन गेट को बंद कर दिया गया ।गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।वहीं गेट बंद होने से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजन भटकने को मजबूर हो
गए

ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की मौत परिजनों नें अस्पताल नें किया हंगामा

दरअसल यह पूरा मामला अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का है। यह अस्पताल गांधी परिवार द्वारा संचालित होता है और इस अस्पताल का विवादों से पुराना नाता है।पहले भी इस अस्पताल में मरीजों के मौत के बाद काफी बवाल हुआ है।करीब डेढ़ साल पहले भी एक विवाहिता की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ और अस्पताल को सीज कर दिया गया लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद अस्पताल को फिर से खोला गया।

अब एक बार फिर संजय गांधी अस्पताल विवादों में फंस गया है।बीती शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद गौरीगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव के रहने वाले शिवराम मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात करीब 1:30 बजे ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत के बाद से परिजन लगातार आक्रोशित हो गए।परिजनों का आरोप था कि ऑपरेशन थिएटर में मौजूद एक डॉक्टर शराब के नशे में धुत था जिसने लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन किया जिससे मरीज की मौत हो गई।

मरीज की मौत के बाद तनाव बना रहा और अस्पताल के दोनों मेन गेट को बंद कर दिया गया है।सीओ समेत भारी पुलिसबल मौके पर पहुँच गए।और वहीं अस्पताल का मेन गेट बंद होने से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजो के परिजन भी मेन गेट के बाहर भारी संख्या में इधर उधर भटकनें लगे मौके पर पहुंची मुंशीगंज थाना की पुलिस नें किसी तरह मृतक के परिजनों को समझा बूझाकर मामले को शांति कराया और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई।

Related Articles

1 COMMENT

  1. This was a really unshaky thc indica gummies . The ironmongery felt secure, the pour was orderly, and there weren’t any annoying clogging issues, which makes a elephantine difference. The flavor stayed bathe a exhaust and enjoyable without starting to bit burnt too despatch, and the transport itself looked excellently made sound revealed of the box. The entirety up it felt consonant and easy to use. Representing anyone looking for a straightforward also waggon with good flavor and dependable machinery, this anecdote unequivocally checks the boxes.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles