जुरासिक पार्क के मशहूर अभिनेता सैम नील का निधन

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और जुरासिक पार्क से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले सैम नील का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार, 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपने परिवार की मौजूदगी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से वैश्विक फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उनका निधन अचानक और अप्रत्याशित था। हालांकि राहत की बात यह रही कि वह अपने जीवन के अंतिम समय तक कैंसर से मुक्त थे।

परिवार ने कहा कि सैम नील ने पूरे जीवन की तरह अंतिम समय भी गरिमा और साहस के साथ बिताया। उनके इलाज में सहयोग देने वाले सेंट विंसेंट प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का भी धन्यवाद किया गया। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार ने निजता बनाए रखने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अभिनेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सैम नील ने अपने अभिनय से ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा और दर्शकों के दिलों में खास स्थान बनाया। उन्होंने बीमारी का सामना भी साहस, विनम्रता और सकारात्मक सोच के साथ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सैम नील को हमेशा याद किया जाएगा।

पांच दशक तक किया शानदार अभिनय

सैम नील का अभिनय करियर पांच दशक से भी अधिक समय तक फैला रहा। इस दौरान उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों में काम किया। जुरासिक पार्क श्रृंखला के अलावा उन्होंने द हंट फॉर रेड अक्टूबर, द जंगल बुक, इवेंट होराइजन, बाइसेंटेनियल मैन, द डिश, पीटर रैबिट और हंट फॉर द वाइल्डरपीपल जैसी चर्चित फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

इसके अलावा, टेलीविजन की दुनिया में भी उनकी मजबूत पहचान रही। वह पीकी ब्लाइंडर्स, द ट्यूडर्स, द ट्वेल्व, द सिम्पसंस और रिक एंड मॉर्टी जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में नजर आए। मिनी सीरीज राइली: ऐस ऑफ स्पाइज में शानदार अभिनय के लिए उन्हें प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए भी नामांकन मिला था।

कैंसर से जंग का किया था जिक्र

साल 2023 में प्रकाशित अपनी आत्मकथा “डिड आई एवर टेल यू दिस?” में सैम नील ने कैंसर से अपनी लड़ाई का विस्तार से जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि कीमोथेरेपी के कठिन दौर में पुस्तक लिखना उनके लिए मानसिक संबल बना। बाद में उनकी बीमारी नियंत्रण में आ गई, लेकिन वह नियमित रूप से उपचार करवाते रहे।

हमेशा याद किए जालएंगे सैम नील

सैम नील के निधन से अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत ने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया है, जिसने अपनी सशक्त अदाकारी, सादगी और बहुमुखी प्रतिभा से करोड़ों दर्शकों के दिलों में अमिट पहचान बनाई। उनके निधन पर दुनियाभर के कलाकारों, प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles