गुलाबी गैंग कमाण्डर ने महिला सशक्तिकरण की मजबूती पर पर दिया जोर

0
439

तोप सिंह, युवा मीडिया

 बांदा(ब्यूरो)। गांव से बिग बास तक का सफर तय करने वाली संपत पाल की मौजूदगी में ख़रौच गांव में महिला सशक्तिकरण की मजबूती पर जोर दिया।इस दौरान एक सैकड़ा से अधिक गांव की महिलाएं एकत्र हुई। महिला गैंग की जिला कमांडर नीलम वर्मा ने सभी मौजूद महिलाओं को एक एक साड़ी भेट की।
तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम सभा खरौंच में संपत पाल की मौजूदगी में गांव की महिलाओं को एकत्र किया गया।इस दौरान मौजूद महिलाओं को संपत पाल ने महिला सशक्तिकरण के बारे अवगत कराया।बताया कि महिलाओं को समाज में आज भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश महिलाएं आज भी अपने अधिकारों से वंचित है और लगातार घरेलू हिंसा का दंश झेल रही है।इस लिए हम सभी को अपने अधिकारों और आत्म सम्मान के प्रति जागरूक

होना चाहिए।हमें अपने कर्तव्यों अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।इस मौके गुलाबी गैंग की जिला कमांडर नीलम ने सभी महिलाओं को संबोधित किया बताया कि आज भी महिला को असहाय समझ समाज के द्वारा कमजोर अबला पर खुलेआम अत्याचार किया जाता है घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव,दहेज प्रथा बाल विवाह जैसी समस्याएं आज भी बनी हुई है।इस लिए हम सभी को एक होकर आगे की लड़ाई लड़ना है।इस दौरान जिला कमांडर ने अपने हाथों से मौके पर मौजूद सभी महिलाओं को एक एक साड़ी वितरित की।इस दौरान चम्पा देवी,रागनी , रुक्मिणी,उर्मिला वर्मा,राजकुमार, रणजीत,ललित किशोर,दीपक,शिवकुमार,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Ready also खत्म हुई एक और प्रेमी कहानी… प्रेमी-युगल ने आम के बाग में की खुदकुशी

तोप सिंह, युवा मीडिया बांदा(ब्यूरो)। गांव से बिग बास तक का सफर तय करने वाली संपत पाल की मौजूदगी में ख़रौच गांव में महिला सशक्तिकरण की मजबूती पर जोर दिया।इस दौरान एक सैकड़ा से अधिक गांव की महिलाएं एकत्र हुई। महिला गैंग की जिला कमांडर नीलम वर्मा ने सभी मौजूद महिलाओं को एक एक साड़ी भेट की।
तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम सभा खरौंच में संपत पाल की मौजूदगी में गांव की महिलाओं को एकत्र किया गया।इस दौरान मौजूद महिलाओं को संपत पाल ने महिला सशक्तिकरण के बारे अवगत कराया।बताया कि महिलाओं को समाज में आज भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश महिलाएं आज भी अपने अधिकारों से वंचित है और लगातार घरेलू हिंसा का दंश झेल रही है।इस लिए हम सभी को अपने अधिकारों और आत्म सम्मान के प्रति जागरूक
होना चाहिए।हमें अपने कर्तव्यों अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।इस मौके गुलाबी गैंग की जिला कमांडर नीलम ने सभी महिलाओं को संबोधित किया बताया कि आज भी महिला को असहाय समझ समाज के द्वारा कमजोर अबला पर खुलेआम अत्याचार किया जाता है घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव,दहेज प्रथा बाल विवाह जैसी समस्याएं आज भी बनी हुई है।इस लिए हम सभी को एक होकर आगे की लड़ाई लड़ना है।इस दौरान जिला कमांडर ने अपने हाथों से मौके पर मौजूद सभी महिलाओं को एक एक साड़ी वितरित की।इस दौरान चम्पा देवी,रागनी , रुक्मिणी,उर्मिला वर्मा,राजकुमार, रणजीत,ललित किशोर,दीपक,शिवकुमार,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here