Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

मो. अकील खान, युवा मीडिया

एक्सपायरी मिठाइयां जब्त, 63.5 किलो माल गोमती में फेंका

सुल्तानपुर। होली से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य खाद्य निरीक्षक अधिकारी निर्भय नारायण सिंहा के नेतृत्व में टीम ने मोतिगरपुर कस्बे में एक वाहन को जांच के लिए रोका। लखनऊ-बलिया हाइवे पर टीम को अयोध्या के जाना बाजार स्थित राधिका डेयरी का एक टाटा एस मैजिक वाहन मिला। इसमें मिल्ककेक, कलाकंद, बतीसा, रसगुल्ला, मिक्स बर्फी और डोडा बर्फी रखी थी। टीम ने सभी मिठाइयों के नमूने लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिए हैं।जांच में 63.5 किलो मिठाइयां एक्सपायरी डेट की पाई गईं।

इन्हें जब्त कर गोमती नदी में नष्ट कर दिया गया। इस अभियान में जयसिंहपुर के खाद्य निरीक्षक अंजनी मिश्र, लंभुआ के हीरालाल, सुपरवाइजर बसंत वर्मा और चालक रमाकांत सिंह शामिल थे।अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है। यह कार्रवाई त्योहार के दौरान लोगों को मिलावटी मिठाइयों से बचाने के लिए की गई है

Related Articles

1 COMMENT

  1. This cannabis sleep gummies was a definitely pleasant competition for a peace of mind evening at home. The buds looked cool, compressed, and extravagantly cared for, with a costly smell that wasn’t overpowering. What stood gone from most was how smooth it was and how take a bath it burned from start to finish. The flavor had a precise depth to it without impression too heavy. Blanket, it felt like a reasonable, dependable opportunity repayment for anyone looking in behalf of a mellow and easygoing experience.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles