Sunday, December 7, 2025

नेग मांगने पहुंचे किन्नरों पर हमला कर किया लहूलुहान ,15 लोगों पर एफआईआर

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित एमएस हॉस्पिटल में नेग मांगने पहुंचे किन्नर पर हमला किया गया। अस्पताल कर्मियों ने चेन और नेग में मिले रुपये छीन लिए। बीच बचाव करने पर किन्नर के साथी को भी बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

नेग मांगने गए किन्नरों के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही साथियों ने हरदोई रोड जाम कर दी। करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। इस बीच कुछ लोग रहीमाबाद थाने पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

माल निवासी मधु किन्नर के मुताबिक मंगलवार शाम करीब चार बजे वह साथियों के साथ होली का नेग मांगने के लिए निकली थी। रहीमाबाद चौराहे के पास एमएस हॉस्पिटल पहुंच कर मधु ने नेग मांगा। यह बात अस्पताल के स्टॉफ को पसंद नहीं आई। किन्नर को गाली देकर वहां से भागने के लिए कहा गया।

विरोध करने पर स्टॉफ ने हमला बोल दिया। मधु को दौड़ा कर पीटा। झगड़ा होते देख साथी किन्नर मदद के लिए पहुंचा। जिसके साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। बीच सड़क पर किन्नर के साथ मारपीट होते देख राहगीर भी घबरा गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच बड़ी संख्या में मधु के साथी भी आ गए। किन्नर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने चेन के साथ वसूला गया नेग भी छीन लिया।

लखनऊ से पहुंचे किन्नरों ने जमकर काटा हंगामा

मारपीट की घटना की सूचना किन्नरों ने लखनऊ में अपने लोगों को दी। उसके बाद करीब एक घंटे बाद काफी संख्या में रहीमाबाद पहुंचे आक्रोशित किन्नरों ने पुलिस को तहरीर देकर एम एस हॉस्पिटल के स्टाफ को तुरंत गिरफ्तार करते हुए हॉस्पिटल को बंद करने की मांग शुरू कर दी।

तब सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया। एस ओ अनुभव सिंह ने बताया कि किन्नर मधु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ के साथ अन्य की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles