लखनऊ । मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा गांव में सोमवार देर रात ट्रैक्टर चालक राजकुमार ने पत्नी कंचन की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह भाग निकला।मंगलवार सुबह बच्चों का रोना सुनकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंचन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर डंडा बरामद कर लिया गया है।
नशे में घर पहुंचने पर हुआ था विवाद
आनंदपुर के मजरा हुलासखेड़ा में रहने वाला राजकुमार ट्रैक्टर चालक है। परिवार में पत्नी कंचन (30 वर्ष) के अलावा छह साल के बेटे पीयूष, चार साल के प्रिंस और दो साल की प्रियांशी हैं। सोमवार रात राजकुमार नशे में घर पहुंचा। पत्नी, बच्चों को लेकर लेटी हुई थी। करीब 10 बजे पत्नी से उसका विवाद हो गया। बेटे पीयूष ने पुलिस को बताया कि मम्मी और पापा में झगड़ा शुरू हो गया। पापा डंडे से मम्मी को पीटने लगे।

पिटाई से कंचन निढाल होकर गिर गयी। इसके बाद रात भर राजकुमार वहीं बैठा रहा और तड़के भाग निकला। मंगलवार सुबह बच्चों की चींख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए।
उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और कंचन के मायके वालों को दी। एडीसीपी दक्षिणी अमित कुमावत, एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर मोहनलालगंज अमर सिंह मौके पर पहुंचे। बच्चों से पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
उधर, कंचन के पिता कल्लू, मौसी किरन समेत मायकेपक्ष से अन्य लोग पहुंचे। आरोपी राजकुमार की खोजबीन के लिए कल्लू और मायकेवाले निकले। गांव से कुछ दूरी पर एक किराने की दुकान के पास राजकुमार मिल गया। सभी ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पीटने लगे। पुलिस ने राजकुमार को आक्रोशित परिजनों के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया।

एसीपी ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। विवाद के दौरान ही राजकुमार ने पत्नी को डंडे से पीटा था। जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार का उसकी पत्नी से आए विवाद होता रहता था। सोमवार रात को दोनों के बीच विवाद हुआ तो पड़ोसियों ने राजकुमार को फटकार कर शांत करवा दिया था, लेकिन इसके बाद उसने फिर से झगड़ा किया। कंचन के रिश्तेदारों ने बताया कि पहले कई बार मारपीट हुई तो कंचन को अपने साथ लेकर गए थे।
बड़े बेटे से बोला, भाई-बहन का ख्याल रखना
हत्या के बाद राजकुमार ने भागने से पहले बड़े बेटे पीयूष को बीस रुपये दिए। साथ में कहा कि भाई प्रिंस और बहन प्रियांशी का ख्याल रखना। इसके बाद वह फरार हो गया। हालांकि लोगों ने उसे गांव से ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


XN88 App Com Slot không yêu cầu KYC phức tạp – đăng ký bằng SĐT hoặc email là có thể chơi ngay. Rút tiền chỉ cần xác minh đơn giản. TONY03-18H