तोप सिंह, युवा मीडिया
बाँदा(ब्यूरो)।अतर्रा। शुक्रवार को
जिलाधिकारी के सख्त आदेशों के बावजूद अतर्रा कस्बे और तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा है। बीते दिनों जिलाधिकारी जे. रीभा ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” का कड़ा आदेश जारी किया था, लेकिन इसका असर कहीं नजर नहीं आ रहा है।
कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहुंचे बाइक चालक को पेट्रोल भरते हुए देखा गया, जबकि यह सिर्फ एक उदाहरण नहीं है। तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक और कस्बे के छह से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। पंप संचालक खुलेआम बिना हेलमेट पेट्रोल दे रहे हैं और पंप कर्मचारियों द्वारा रोकने के बावजूद बोतल और गैलन में पेट्रोल और डीजल भी बेखौफ दिया जा रहा है।जिलाधिकारी के आदेशों का पालन न करने पर
Ready also मरीजों की जिंदगी दांव पर, डॉक्टर की जगह दिखी दरिंदगी
प्रशासन अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने कहा कि सभी पंप संचालकों को आदेश का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। यदि कोई पेट्रोल पंप आदेश की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह स्थिति सुरक्षा और नियमों की अनदेखी को दर्शाती है, जो क्षेत्रवासियों के लिए खतरे की घंटी है। प्रशासन का यह कड़ा कदम इस समस्या के समाधान की दिशा में अहम साबित हो सकता है।


66b: Nền tảng cá cược trực tuyến uy tín năm 2026 có hệ thống cảnh báo “chơi quá thời gian” – sau 2 tiếng liên tục, bạn sẽ nhận thông báo nghỉ ngơi – vì sức khỏe luôn là ưu tiên hàng đầu. TONY05-03