युवा मीडिया, बीकेटी Lucknow : बीकेटी थाना अंतर्गत लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बसे रुखारा गांव में किराने की दुकान की छत पर सो रहे क्लीनिक कर्मी अंकित वर्मा (25) का शव मिला। उसके हाथ-पांव बांधे मिले और मुंह में कपड़ा भरा था। इसके बाद लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेंद्र दुबे के मुताबिक, अलीगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला अंकित वर्मा मां अनिता वर्मा (70) के साथ बीकेटी के रुखारा गांव में बुआ के घर पर रहता था। मां अनीता ने बताया कि उनके दूर के रिश्तेदार बीके रस्तोगी के क्लीनिक में बेटा साफ-सफाई का काम करता था। गुरूवार रात करीब 10 बजे बेटा घर से खाना खाने के बाद पड़ोस की किराने की दुकान की छत पर सोने के लिए चला गया।

किराना व्यापारी त्रिभुवन प्रसाद मौर्य ने बताया कि अंकित कभीकभार दुकान की छत पर सोने के आता था। सुबह करीब सात बजे वह दुकान पर पहुंचे और अलाव जलाने के बाद अंकित को जगाने के लिए दुकान की छत पर पहुंचे। कई बार आवाज देने के बाद भी अंकित नहीं उठा तब उन्होंने उसके ऊपर से रजाई उठा दी।
जिसे देखकर वह शोर मचाते हुए नीचे उतरे। किराना व्यापारी को शोर सुनकर स्थानीय लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद लोगों ने देखा कि अंकित का शव बिस्तर में पड़ा था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था और पीछे से दोनों हाथ- पैर एक साथ बंधे थे। हत्या की आशंका जताते हुए लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीसीटीवी कैमरा तोड़ मेमोरी कार्ड निकाला
बीकेटी सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किए है। जांच में पता चला कि किराना व्यापारी त्रिभुवन प्रसाद मौर्य ने सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ पर एक वाई-फाई वाला सीसीटीवी कैमरा लगाया था। वारदात से पूर्व हत्यारों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ उसमें लगी मेमोरी कार्ड को निकाल लिया।
उन्होंने बताया कि हत्यारों की तलाश में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अंकित नशे का आदी और स्वभाव से झगड़ालू प्रवृत्ति का था। फिलहाल, पुलिस अंकित हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए पुरानी रंजिश, अवैध सम्बन्ध जैसे पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट की खंगाली जा रही है।


Mình thấy bài review này nói khá đúng về trải nghiệm tại xn88 com . TONY05-21
Choosing the right upgrade path can decide how long a run lasts. ea2fb8c7.