विधवा की पिटाई में सुसराली रिश्तेदारों पर केस दर्ज

0
250

गुलफाम अहमद, युवा मीडिया

दो सगी नंद का नाम शामिल, पीड़िता का भाई बोला-आठ महीने पहले हुई बहनोई की मौत, नहीं हुआ था पीएम

सुल्तानपुर (ब्यूरो)। शहर स्थित दरियापुर में प्रॉपर्टी हड़पने की नियत से एक विधवा को पीटना सुसराली रिश्तेदारों को पीटना महंगा पड़ गया है। प्रयागराज के मऊअईमा निवासी पीड़िता के भाई मो. दानिश की तहरीर पर आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है। जिसमें दो नंद समेत पांच महिलाओं के नाम शामिल है। शिकायतकर्ता मो. दानिश ने बताया कि बहन अंजुम बानो की शादी 10 वर्ष पूर्व इलियास ऊर्फ शीबू के साथ हुई थी, उन्हें एक आठ साल की बेटी है। लगभग आठ महीने पहले उनकी संदिग्ध अवस्था में मौत हुई।

इंतेकाल के अगले दिन हमने बहनोई के चाचा शब्बीर से पूछा क्या बात थी कैसे हुआ इंतेकाल कुछ पता चला? तो बताया गया करंट लग गया था। मैंने कहा कि आपको पोस्टमार्टम कराना चाहिए था, तो कहा गया पोस्टमार्टम का नाम मत लेना वरना हम सब पूरे खानदान वाले फंस जाएगे। लाश दफन हो चुकी थी तो हमने भी सोचा गड़े मुर्दे क्या उखाड़ा जाए मगर अब पता चल रहा है मामला जमीन जायदाद का था। उसने ये भी बताया कि हमारी बहन को इन लोगों ने रविवार रात को इतना मारा की उसको काफी ख़ून बहा।

Read also:फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी का विरोध

उसे डॉक्टर ने एडमिट किया है, उसके प्राइवेट पॉर्ट पर भी मारा गया है। वही पड़ोस के मोहम्मद गुलजार ने बताया कि हम आए तो देखा लड़की घर के बाहर लेटी पड़ी थी। उसके नाक और मुंह से खूब सारा ब्लड आ रहा था। यहां पता चला कि पांच-छह लोग उसको मिलकर बहुत ज़्यादा मारे हैं। इसी क्रम में एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि इनका काफी दिन से मैटर चल रहा था तो हम लोग कहे इनके घर का मैटर है हम लोग क्या बोले।

लेकिन जब लड़की बाहर आ गई, तो बाहर किसी की इज्जत रुसवा होना अच्छी चीज नहीं है। लड़की को ऐसा मारा है कि उसके नाक-मुंह से ब्लड आ रहा है। मैंने 1090 और एम्बुलेंस को कॉल किया। बता दें कि विधवा महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद अफजल पुत्र कल्लू, उजैर पुत्र शब्बीर, नामुल पत्नी कल्लू, रेशमा पत्नी शब्बीर, शीबा व अजरा पुत्री इदरीस, शाहिदा पत्नी कासिम के विरुद्ध देर रात केस दर्ज हुआ है। नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here