तोप सिंह, युवा मीडिया बाँदा(ब्यूरो)
● ब्लॉक परिसर से तिराहा तक निकली प्रभात फेरी
जसपुरा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती सोमवार को जसपुरा ब्लॉक में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। ब्लॉक परिसर से लेकर पूरे कस्बे तक आयोजन की धूम रही। कार्यक्रम की अगुवाई खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य ने की, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद ने की।

सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संयुक्त खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यादव, एडीओ आईएसबी प्रदीप कुमार अनुरागी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुरु प्रसाद सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
●बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर जयंती को खास बना दिया। ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहब अमर रहें’ जैसे नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। फेरी विद्यालय से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड होते हुए मुख्य तिराहे तक पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान छात्राओं के उत्साह और अनुशासन ने लोगों को खूब प्रभावित किया। विद्यालयों में भी हुए कार्यक्रम, शिक्षकों और छात्राओं की रही भागीदारी

वार्डेन पूनम गुप्ता, यामिनी कौशल, मीनाक्षी कश्यप, रंजना, गीता पाल, दीक्षा राजपूत, शिक्षक विनोद सोनकर व अन्य स्टाफ की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं पीजीएस विद्यालय में प्रधानाचार्य जय नारायण सिंह की अगुवाई में डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन पर गोष्ठी हुई।

संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलने का संकल्प
खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य ने अपने संबोधन में कहा, “बाबा साहब ने जो संविधान हमें दिया, वह हर नागरिक को समान अधिकार और गरिमा से जीने का अवसर देता है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समता और सौहार्द का वातावरण बनाना चाहिए। कार्क्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।”कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।


Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. binance h”anvisningskod
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/register?ref=QCGZMHR6