अयोध्या और हिसार के बीच नई हवाई कनेक्टिविटी
-72 सीटर विमान से 61 यात्री आये और 42 गए
लखनऊ। अगर आप हरियाणा से प्रभु राम की नगरी अयोध्या दर्शन के लिए आना चाहते हैं या फिर अयोध्या से हरियाणा जाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल,सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हिसार से अयोध्या आने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
अयोध्या में यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत
इस फ्लाइट से हरियाणा से अयोध्या पहुंचे यात्रियों का महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। अब, हरियाणा के हिसार से अयोध्या के लिए हफ्ते में दो दिन, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी।

इन फ्लाइट्स की यात्रा लगभग 1 घंटे 45 मिनट की होगी, जिससे श्रद्धालुओं को अब अयोध्या पहुंचने में और भी कम समय लगेगा।

यह नई हवाई सेवा न केवल दो शहरों को जोड़ेगी, बल्कि अयोध्या के तीर्थाटन और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
हिसार एयरपोर्ट से शुरू हुई
यह उड़ान दोपहर 12:35 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। अयोध्या में विमान के आगमन पर इसका वाटर कैनन सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों का स्वागत डायरेक्टर विनोद कुमार ने बड़े उत्साह के साथ किया।

यात्रियों के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केक काटने की रस्म शामिल थी। इसके साथ ही सभी यात्रियों को गुलाब का फूल उपहार के रूप में भेंट किया गया। माथे पर तिलक लगाया गया। इसके बाद यात्रियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस तरह के स्वागत ने यात्रियों के लिए इस यात्रा को और भी यादगार बना दिया। डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि यह उड़ान सप्ताह में दो दिन संचालित होगी शुक्रवार और रविवार को।
एक घंटे 45 मिनट का लगेगा समय
हिसार से अयोध्या के लिए विमान दोपहर 12:35 बजे लैंड करेगा और इसके बाद 1:00 बजे हिसार के लिए उड़ान भरेगा। इस यात्रा में कुल एक घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह एक एटीआर 72 सीटर विमान है, जिसमें 72 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

पहली उड़ान में 61 यात्री अयोध्या आए, जबकि 42 यात्री हिसार के लिए रवाना हुए। यह आंकड़ा इस नई सेवा की शुरुआती लोकप्रियता को दर्शाता है।यह नई हवाई सेवा अयोध्या को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। खास तौर पर, धार्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से अयोध्या का महत्व लगातार बढ़ रहा है।
यात्रा आसान होने के साथ समय की होगी बचत
योगी सरकार में राम मंदिर के निर्माण के बाद देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं। हिसार जैसे शहरों से सीधी उड़ान शुरू होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी, क्योंकि पर्यटकों की संख्या बढऩे से होटल, परिवहन और अन्य व्यवसायों को लाभ मिलेगा।
हिसार से अयोध्या का किराया
इस विमान में अयोध्या तक का सफर करीब 2 घंटे में पूरा हो जाएगा। सुबह 10:40 पर विमान अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 12:40 पर अयोध्या पहुंच जाएगा। दिल्ली से हिसार के लिए जहाज सुबह 9:30 पर उड़ान भरेगा। विमान के हिसार पहुंचने का समय सुबह 10:15 निर्धारित किया गया है।
उसके बाद, सुबह 10:40 पर हिसार से अयोध्या के लिए विमान उड़ान भरेगा और वह दोपहर 12:40 पर अयोध्या पहुंच जाएगा। दोपहर 1:05 पर अयोध्या से हिसार के लिए वापसी के लिए जहाज उड़ान भरेगा और दोपहर 3:05 पर हिसार पहुंच जाएगा। हिसार से दोपहर 3:35 पर विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
अयोध्या के लिए हर शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ेंगी। हिसार से अयोध्या जाने के लिए 3393 और अयोध्या से हिसार आने के लिए 3730 रुपये किराए के तौर पर देने होंगे। यात्री अपने साथ 15 किलो तक का सामान रख सकेंगे। इससे ज्यादा का सामान होने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/ph/register?ref=IU36GZC4
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.