तोप सिंह, युवा मीडिया
बाँदा(ब्यूरो)। 28 मार्च 2025 को विकासखंड जसपुरा के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता माननीय ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी निषाद ने की। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गया प्रसाद निषाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य, संयुक्त खंड विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी राय साहब यादव, पशु चिकित्साधिकारी रविंद्र, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) वीर बहादुर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) प्रदीप कुमार अनुरागी, सहायक विकास अधिकारी (पं.) गुरु प्रसाद, बड़े बाबू सुरेशचंद्र सहित ग्राम प्रधान और ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य ने वर्ष 2025-26 के बजट का प्रस्तुतिकरण किया। इस बजट में 15वें वित्त आयोग से 84,40,020 रुपये और पंचम राज्य वित्त से 1,08,70,177 रुपये की राशि आवंटित की गई। बजट के अनुमोदन के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं और पिछले कार्यों की समीक्षा की गई, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया।
Read also : बांदा महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ
संयुक्त खंड विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ग्राम विकास विभाग की योजनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 344 लाभार्थियों को आवास लाभ प्रदान किया गया। मनरेगा योजना में 2,56,984 मानव दिवस सृजन हुए और 304 लोगों को 100 दिन का रोजगार दिया गया। अमृत सरोवर योजना के तहत 6 तालाबों और 17 बाउन्डीवाल का निर्माण हुआ, जबकि 81 मेढ़बंदी कार्य प्रगति पर हैं।
इसके अलावा, रा.ग्रा.आजी.मि. योजनाओं के तहत 31 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया और 56 आरएफ, 106 सीआईएफ, 41 स्टार्ट-अप तथा 136 सीसीएल लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य, बाल विकास, पशुपालन और कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। प्रधान कनाखेड़ा विन्देश, राधेश्याम गाजीपुर, तनगामऊ के जयकरन प्रतिनिधि, पडेरी की आरती देवी, अमर सिंह नरौली, जुबैर खान आदरी, दिनेश इच्छावर, अनिल पाल बड़ागव सहित कई ग्राम प्रधान बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड़िया, आशा देवी, राजकुमारी, जयकुमार, मिथलेश, उमाकान्त, हरिओम, नाजमा बेगम, सुधा आदि ने भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और सभी ने क्षेत्र विकास के लिए समर्पित प्रयासों को सराहा।


This was a unqualifiedly solid thc vape cartridges . The hardware felt reputable, the draw off was fluent, and there weren’t any annoying clogging issues, which makes a huge difference. The flavor stayed decontaminated and enjoyable without starting to hint burnt too despatch, and the drag itself looked expertly made dyed in the wool out of the box. The entirety about it felt consonant and indulgent to use. Representing anyone looking for a straightforward cart with chaste flavor and dependable hardware, this at one unequivocally checks the boxes.