●सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महोत्सव हुआ सजाया
तोप सिंह, युवा मीडिया
बांदा(ब्यूरो)। रविवार को
जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित बांदा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ आज कथावाचक प्रेमभूषण राजन महाराज, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार, जिलाधिकारी जे. रीभा और अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। यह महोत्सव जीआईसी मैदान में आज से आयोजित हो रहा है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत 22 मार्च को हुई, जिसमें नटराज नृत्य संस्थान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान जनपद और बुंदेलखंड क्षेत्र के लोकप्रिय दिवारी नृत्य का आयोजन किया गया। इसके अलावा, महाभारत काल से संबंधित श्री कृष्ण भगवान जी द्वारा द्रौपदी की रक्षा और संगीत का कार्यक्रम रानी दुर्गावती नृत्य समिति द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में रश्मि गुप्ता मिश्रा द्वारा महाकुंभ अमृत वर्षा और राधा कृष्ण की होली का नृत्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही, अनुपमा त्रिपाठी की टीम ने कथक नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Read also: अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा माही गार्डन में आयोजित भव्य फूलों की होली मिलन समारोह
इसके अलावा, अभिषेक मिश्रा, कुलदीप सिंह, जो इंडियन आईडल के प्रतियोगी रहे, ने अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव को और भी रंगीन बना दिया। आज के कार्यक्रम में लोक गायन, कथक नृत्य, गजल, और शास्त्रीय गायन का आयोजन किया जाएगा। उसमान मीर (गुजरात) द्वारा गजल और शास्त्रीय गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, सुनील पाल , राजन श्रीवास्तव द्वारा लाफ्टर शो भी आयोजित किया जाएगा। आज रात, देश के प्रसिद्ध कवि जैसे श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री गजेन्द्र प्रियान्शु, श्री सुदीप भोला, सुश्री मणिका दुबे सहित अन्य प्रख्यात कवि कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस महोत्सव के दौरान बुंदेलखंड की लोक परंपराओं और प्रसिद्ध लोकगीतों का भी आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में मुख्य कलाकारों जैसे सुनील पाल, गायक श्री कुलदीप चैहान, शहनाज अख्तर, और उसमान मीर ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
Read also: डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी का किया निरीक्षण
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती ओम मणि वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बसु गुप्ता, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता, भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत, विधायक सदर प्रतिनिधि श्री रजत सेठ, एमएलसी श्री बाबूलाल तिवारी के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार, अमिताभ यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


This mood thc gummies was a really punctilious competition on a serene evening at home. The buds looked untrained, slow-witted, and well cared on, with a rife with smell that wasn’t overpowering. What stood entirely most was how silken it was and how clean it burned from start to finish. The flavor had a nice sageness to it without view too heavy. Overall, it felt like a homogeneous, dependable option repayment for anyone looking for a cordial and easygoing experience.