Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

बेसिक शिक्षा वित्त लेखाधिकारी कार्यालय में अनियमितताओं का बोलबाला, दो शिक्षक निलंबित

सर्वेश श्रीवास्तव, युवा मीडिया
अमेठी(ब्यूरो)जनपद के बेसिक शिक्षा वित्त लेखाधिकारी कार्यालय में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच के बाद दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य आरोपों की जांच अभी जारी है।शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद ने इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए महानिदेशक व अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा था। जिसके बाद डीएम अमेठी के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की जांच समिति गठित की गई।

 जांच में पूर्व वित्त लेखा अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में 

लगभग 9 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितताओं के इस मामले में शिक्षकों के एरियर और वेतन भुगतान से जुड़े संदिग्ध लेन-देन की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षकों के खातों में लगभग 2.5 करोड़ रुपये के लेन-देन के प्रमाण मिले हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
विभागीय निर्णय पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
शिक्षक संघ के कुछ सदस्यों ने कार्रवाई को सही ठहराया, जबकि कुछ पदाधिकारियों ने पूरी जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। संघ के जिलाध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि कोई निर्दोष दंडित न हो और असली दोषी बच न सके।
वहीं, शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि आगे किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता पाई जाती है तो अन्य दोषियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह मामला पूरी तरह उजागर होगा या फिर कुछ नाम जांच के दायरे से बाहर रह जाएंगे।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These mushroom gummies online ended up being much more enjoyable than expected. The fondness was in actuality polite, which is not eternally the case with products like this, and the texture was undemanding without stylish uncomfortable or messy. The packaging also looked masterly and easy as pie to understand, which gave the entirety effect a more премиум feel. They strapping nicely into a habitually routine and kept things fundamental, which made them easy to do in return to. Overall, they felt thoughtfully made and not gimmicky.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles