गुलफाम अहमद, युवा मीडिया
सुलतानपुर (ब्यूरो)। पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली नगर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पहली कार्रवाई में अंकित पेट्रोल पंप के पास से रवि कुमार कोरी (25) और रमेश सोनी (33) को पकड़ा गया।
सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद
रवि राहुल चौराहा नबीपुर का और रमेश दरियापुर मोहल्ले का रहने वाला है। रवि से 152.5 ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए। इनमें कंगन, चूड़ी, चेन, नेकलेस और अन्य आभूषण शामिल हैं। साथ ही 378 ग्राम चांदी के जेवरात, एक लेडीज घड़ी और प्रीतम कौर का आधार कार्ड भी मिला। रमेश से धार्मिक मूर्तियां और चांदी का छत्र बरामद किया गया।दूसरी कार्रवाई में 28 फरवरी को आवास विकास पार्क के पास से डिहवा निवासी मोहम्मद तौसीफ (26) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नकबजनी के उपकरण, कपड़े और 24,200 रुपए नकद बरामद हुए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश में की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक कृष्ण प्रसाद वर्मा, पंकज कुमार और हेड कांस्टेबल नरेंद्र मिश्रा व प्रताप विक्रम सिंह शामिल थे।


These thca dabs ended up being much more enjoyable than expected. The taste was in actuality polite, which is not always the case with products like this, and the consistency was cushy without fashionable ticklish or messy. The packaging also looked masterly and easy as pie to penetrate, which gave the entirety yield a more премиум feel. They unreliably nicely into a daily perfunctory and kept things candid, which made them casual to do backtrack from to. Overall, they felt thoughtfully made and not gimmicky.