Wednesday, October 8, 2025

घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीडन, बाल विवाह आदि पर गहनता से जांच करेः अर्चना पटेल

तोप सिंह, युवा मीडिया मीडिया बांदा(ब्यूरो)

●महिलाओं से सम्बंधित शिकायत पर लापरवाही न करे

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीडन, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। इससे पूर्व उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र महोखर का निरीक्षण किया।

आंगनबाडी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोषाहार वितरण तथा आंगनबाडी केन्द्र में बच्चों के सम्बन्ध में आंगनबाडी कार्यकत्री से पोषण टैªकर एप के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र में गर्भवती महिलाओं को फल, पौष्टिक आहार किट का वितरण करते हुए गोदभराई की रस्म पूरी की तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराते हुए फलों का वितरण किया। उन्होंने कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय महोखर में कम्प्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास, मेस तथा हास्टल आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने बालिकाओं से वार्ता करते हुए विद्यालय में दी जा रही शिक्षा, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं सुविधा उपलब्ध कराये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इससे पूर्व सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं के घरेरू हिंसा, दहेज उत्पीडन एवं अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए

निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने महिला जनसुनवाई में पीडित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज एवं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीडित महिलाओं की गम्भीरता पूर्वक पूरी समस्या को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करायें।उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि महिलाओं से सम्बन्धित समस्या मिलने पर उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए

उनका निस्तारण शीघ्र करायें एवं हरसम्भव सहायता करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला अस्पतालों एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था रखे जाने तथा जननी सरुक्षा एवं आयुष्मान योजना का लाभ लाभार्थियों को समय से दिलाये जाने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये।

उन्होेंनेे सभी बालिकाओं के विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महिला आयोग के टोलफ्री नम्बर का र्प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त करते हुए सभी पात्र महिला लाभार्थियों को सुरक्षा के साथ योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये।

महिला जनसुनवाई में पीडी डीआडीए, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर एन प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह एवं समाज कल्याण, जिला सूचना अधिकारी राम जी दुबे एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

63 COMMENTS

  1. Я не ожидал, что захочется вернуться на следующий день. Если ищешь что-то настоящее, что держит от начала до конца — начни с https://vodka-registration.site. Промокоды придают игре вкус. Честность и скорость — на высоте. Интерфейс не важен, если внутри огонь. Игры продуманы до деталей. Тут ценится каждый игрок. Бонусы не просто на словах — они реально работают. Ты не просто играешь — ты чувствуешь азарт.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles