Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

होली, रमजान और ईद पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक नें किया पैदल गस्त

सर्वेश श्रीवास्तव, युवा मीडिया

अमेठी। आगामी त्योहारों होली, रमजान और ईद के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने बृहस्पतिवार को कस्बा जगदीशपुर में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों से संवाद स्थापित किया।

पुलिस अधीक्षक ने “मिशन शक्ति” के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनमें विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। मुख्य मार्गों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और नई उम्र के युवकों की तलाशी ली गई।उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में सहयोग करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

2 COMMENTS

  1. This delta 9 gummies for sleep was a definitely nice marriage for a quiet evening at home. The buds looked fresh, compressed, and comfortably cared in return, with a wealth bouquet that wasn’t overpowering. What stood pass‚ most was how silken it was and how clean it burned from start to finish. The flavor had a nice sageness to it without climate too heavy. Overall, it felt like a reasonable, dependable way out allowing for regarding anyone looking for a cordial and undemanding experience.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles