Monday, July 14, 2025

तेज आंधी तूफान ने जसपुरा क्षेत्र में मचाई तबाही, कई पेड़ गिरे, झोपड़ी और घरों को भी हुआ नुकसान

तोप सिंह, युवा मीडिया

बाँदा(ब्यूरो)।जसपुरा। जसपुरा क्षेत्र में आज सुबह आए तेज आंधी और तूफान ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। भाथा और नाँदादेव के बीच दर्जनों पेड़ गिर गए, जिनमें बाबूलाल के पेड़ भी शामिल थे।

पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और स्थानीय लोगों ने मिलकर पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया। हालांकि, फसलों को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन तूफान ने घरों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचाया है।

ग्राम प्रधान रोहित कुमार निशाद ने बताया कि आंधी और तूफान के कारण फसलों का तो कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि कुछ गेहूं गिर गए हैं। हल्की बूंदे गिरी है।उन्होंने यह भी बताया कि पेड़ और झोपड़ियां गिरने से घरों पर रखा सामान भी उड़ गया।

Read alsoतेज आंधी और बारिश से उखड़ा पेड़, कई बकरियों की हुई मौत

खासकर गौरीकला, नरजिता और सिकहुला क्षेत्रों में तूफान का प्रभाव अधिक देखा गया।स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है आंधी और तूफान के चलते क्षेत्र के लोग दहशत में है।

Related Articles

10 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles