Friday, April 10, 2026
- Advertisement -spot_img

सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि समारोह संपन्न।

युवा मीडिया

मोहनलालगंज, लखनऊ में डॉ अंबेडकर फाउंडेशन के आदेशानुसार दिशा मानव कल्याण एवं उत्थान समिति, लखनऊ द्वारा आज सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोक मिश्रा, बी.एस.एफ डिप्टी कमांडेंट द्वारा दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लवकुश यादव, शुभम वर्मा, दिलीप कुमार, अभिषेक वर्मा, पुनीत, अभिनव, कामिनी यादव अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार उपाध्याय, सचिव बृजेश कुमार तिवारी द्वारा सावित्री बाई फुले के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा उनके जीवन पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया।

समारोह में सेमिनार, भजन, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा लोकगायन प्रस्तुत किया गया l अदिति, अनन्या, आदित्या, आदि ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और रूपेश, कुणाल, शशांक, मानवी, द्वारा निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया।

मुख्य अतिथि और लवकेश यादव द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कार तथा लंच वितरण कराया गया। संस्था के अध्यक्ष द्वारा आए हुए अतिथियों को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा अंत में समारोह में आए हुए सभी लोगो का धन्यवाद किया गया

Related Articles

1 COMMENT

  1. This functional mushroom gummies was a in point of fact pleasant competition on a peace of mind evening at home. The buds looked bright, dense, and fine cared fit, with a costly hint that wasn’t overpowering. What stood gone from most was how plane it was and how sing it burned from start to finish. The flavor had a precise strength to it without impression too heavy. Total, it felt like a real, dependable way out towards anyone looking in behalf of a sweet and undemanding experience.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles