होली पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

0
255

राहुल कुमार वर्मा, युवा मीडिया

दोस्तपुर में क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गश्त, डीजे के लिए परमिशन जरूरी

सुल्तानपुर। दोस्तपुर कस्बे में होली त्योहार की तैयारियों को लेकर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चार थानों के प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। क्षेत्राधिकारी ने होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे चलाने के लिए उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी से ऑनलाइन अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के कोई भी डीजे नहीं बज सकेगा।

गौतम ने लोगों से अपील की कि त्योहार को मिलजुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। होली का जुलूस परंपरागत तरीके से ही निकाला जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। किसी भी धर्म या संप्रदाय के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट या गाने नहीं बजाए जाएं। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि पुलिस अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here