तोप सिंह, युवा मीडिया बांदा(ब्यूरो)
●बदौसा में स्थलीय निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक निर्माणों की भी हुई पहचान, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
बदौसा, अतर्रा तहसील क्षेत्र के बदौसा में प्रस्तावित ब्लॉक भवन निर्माण के लिए राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर सरकारी भूमि की पैमाइश शुरू की। इस दौरान टीम को तहसील की पुरानी भूमि पर कई अवैध कब्जे और बिना अनुमति बने व्यावसायिक भवन भी मिले, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

राजस्व निरीक्षक मोहनलाल और हल्का लेखपाल बदौसा व बरछा द्वारा की गई पैमाइश में यह तथ्य सामने आया कि पुरानी तहसील की कई बीघे भूमि पर कब्जा जमाकर वहां विद्यालय, बैंक, बारातघर सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस दौरान राजस्व टीम के साथ बदौसा ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुशवाहा, शिवप्रसाद शिवा समेत कई ग्रामीण नेता और स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
पुरानी तहसील भूमि पर अवैध कब्जे का हुआ खुलासा
राजस्व टीम ने भूमि पर मौजूद संस्थानों और लोगों की जानकारी एकत्र की और बयान दर्ज किए। समिति संयोजक संतोष कुशवाहा ने बताया कि सरकारी जमीन पर दीनानाथ पांडेय महाविद्यालय, दीनानाथ पांडेय बालिका इंटर कॉलेज और कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कॉलेज जैसे निजी शैक्षणिक संस्थान संचालित हो रहे हैं, जो पूरी तरह अनधिकृत हैं।

ग्रामीणों की ओर से मांग की गई है कि उक्त जमीन को तत्काल अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उस पर प्रस्तावित ब्लॉक भवन का निर्माण कराया जाए। लोगों ने बताया कि वर्षों से ब्लॉक न होने के कारण बदौसा क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों और योजनाओं के लाभ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों में
श्यामाचरण बाजपेयी, दयानंद, विजय यादव, रामजस निषाद, फिरोज़ खान, हरीओम सोनकर, विक्की गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, खुर्शीद अहमद, नीरज गुप्ता, इमरान खान, रज्जू वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपने की बात कही है।


Slot 3D tại slot365 login mang đến trải nghiệm điện ảnh đích thực: hình ảnh sắc nét, hiệu ứng âm thanh sống động và cốt truyện cuốn hút – biến mỗi vòng quay thành một cuộc phiêu lưu. TONY04-03O