Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -spot_img

मंदिरों में दुर्गा पाठ,देवी गायन,रामायण पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया

सर्वेश श्रीवास्तव, युवा मीडिया

अमेठी(ब्यूरो)। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त तहसीलों व विकास खण्डों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में चैत्र नवरात्रि,श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर दुर्गा सप्तशती,देवी गायन,देवी जागरण,रामायण का पाठ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया गया है

जिसके अनुपालन में शनिवार को अष्टमी तिथि को जनपद की तहसील तिलोई अंतर्गत अहोरवा भवानी मंदिर सिंहपुर व हनुमान गढ़ी मंदिर तिलोई, तहसील अमेठी अंतर्गत मां कालिकन धाम संग्रामपुर, तहसील गौरीगंज अंतर्गत माता मवई धाम मंदिर एवं तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत मां हिंगलाज धाम मंदिर व सिद्ध धाम हनुमान गढ़ी मंदिर कस्थूनी पूरब मुसाफिरखाना में दुर्गा सप्तशती का पाठ,देवी गायन,रामायण पाठ आयोजित किये गये।

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आज अष्टमी तिथि को मंदिरों में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। वैदिक तथा पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि तथा मुक्ति का आधार माना गया है चैत्र नवरात्रि में माँ दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और हमारे चारो ओर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जनपद के प्रसिद्ध देवी मन्दिरों पर सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

51 COMMENTS

  1. Solder together the millions winning momentous on fanduel casino California – the #1 real in dough casino app in America.
    Get your $1000 WITH IT AGAIN gratuity and deny b decrease every relate, hand and rotate into real readies rewards.
    Firm payouts, huge jackpots, and habitual effect – download FanDuel Casino again and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles