Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

मां आदि शक्ति धाम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

राहुल कुमार वर्मा, युवा मीडिया

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भव्य अनुष्ठान, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

सुल्तानपुर। गढ़ऊपुर में स्थित श्री मां आदि शक्ति धाम में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हुआ। 10 मार्च 2025 को सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा गढ़ऊपुर से शुरू होकर ब्रह्मजीतपुर नेवादा पहुंची। फिर हरखी दौलतपुर और सहाबागंज होते हुए गढ़ऊपुर वापस लौटी। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते रहे। विधि-विधान से देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया। 11 मार्च को महाप्रसाद और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद, सुल्तानपुर, काशी प्रांत के विभाग समरसता प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक और आध्यात्मिक समरसता का प्रतीक है। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बंधुआकला थाना पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

2 COMMENTS

  1. This mood gummies coupon felt like a tickety-boo balanced option. It wasn’t too ample and didn’t needy too far-off in the other instructing either, which made it a versatile pick pro different parts of the day. The pick looked premium, nicely trimmed, and still fresh preferably of monotonous and crumbly. The flavor came in all respects clean with a slightly sympathetic and shameless note that мейд it enjoyable all the practice through. Unequivocally a by-product that feels compatible and affectionately put together.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles