अयोध्या l ओजस्वी फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजश्री एकनाथ महाराज को उनके गुरु जगत गुरु परमहंस आचार्य के द्वारा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाज सेवा कार्यों के लिए उत्साह वर्धन और प्रशंसा प्राप्त हुई। आचार्य ने कहा कि ओजस्वी फाउंडेशन ने कम समय में समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनमें विशेष रूप से गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना, और गरीब बेटियों की शादी-विवाह में सहायता करना शामिल है। आचार्य ने कहा, “यह संस्था समाज के हर वर्ग को सहयोग दे रही है और यह सचमुच प्रशंसा योग्य है। जब तक रामराज्य की संकल्पना पूरी तरह से लागू नहीं होती, तब तक ओजस्वी फाउंडेशन जैसे संस्थान के योगदान की आवश्यकता है, जो समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की मदद कर रहे हैं।
” उन्होंने यह भी कहा कि ओजस्वी फाउंडेशन गरीबों के त्योहारों के दौरान मिठाई और कपड़े प्रदान कर रामराज्य के सपने को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके साथ ही, आचार्य ने ओजस्वी फाउंडेशन के प्रमुख कार्यकर्ताओं का भी उल्लेख किया, जिनमें विनोद गायकवाड, मधुकर राहाड़े, संदीप सरवार, राकेश टावरे, विकाश हासे, मनोहर जोशी, नितिन पाटिल, महेश मिटकर, गणेश दवंगे, महेश पावसे और प्रेमिला बांगर प्रमुख हैं।
राजश्री एकनाथ महाराज ने आचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान फाउंडेशन के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष और मेहनत का परिणाम है। इस संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को हर संभव मदद पहुंचाना है l


Sảnh Casino tại 888slot com link quy tụ những tựa game hot nhất như Baccarat, Roulette và Tài Xỉu với dealer nóng bỏng. Trải nghiệm ngay cảm giác như tại Las Vegas. TONY04-14H
Pausing with Esc lets players take a break mid-run. fe892e0c.
Vice City in a browser makes a classic open-world game easy to try. d040b8c0.
The survivor format keeps the pace fast from the first minute. 345b6f02.
Phase 7 brings character design and music creation together. 8a4e935c.