Friday, April 10, 2026
- Advertisement -spot_img

मुख्तार अंसारी गैंग का इनामी शूटर एनकाउंटर में ढेर

लखनऊ। एसटीएफ ने रविवार रात को 2.5 लाख के इनामी मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर अनुज कनौजिया को मुठभेड़ में मार गिराया। इस मुठभेड़ के दौरान करीब 20 राउंड गोलियां चली हैं। शार्प शूटर से मुठभेड़ जमशेदपुर में हुई। इसे यूपी एसटीएफ की टीम की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की बरसी को एक साल हुआ है और आज ही मुख्तार का शूटर यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया है।

बदमाश पर घोषित था 2.5 लाख का इनाम

मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर अनुज कनौजिया कई सालों से फरार चल रहा था। पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। इसलिए उस पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई थी। पहले उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। अब उसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया गया है। पुलिस की कई टीमें उसे ढूंढ रही थी।

अनुज कनौजिया मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का रहने वाला था। उस पर मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर जिलों के थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कुल मिलाकर उस पर 23 मुकदमे हैं। वह पिछले पांच सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। अनुज कनौजिया पहले बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर मऊ जिले के कोतवाली थाने में सबसे ज्यादा छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला में दो और चिरैयाकोट में तीन मुकदमे दर्ज हैं। गाजीपुर और आजमगढ़ में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

 घर पर चल चुका है बुलडोजर

अनुज कनौजिया पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पहले भी कई प्रयास कर चुकी है। आजमगढ़ में स्थित उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया था। इसके अलावा, उसके परिवार वालों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These legal mushroom gummies ended up being much more enjoyable than expected. The sip was really palatable, which is not always the case with products like this, and the character was soft without fashionable gluey or messy. The packaging also looked masterful and casual to conceive of, which gave the whole product a more премиум feel. They strapping nicely into a common usage and kept things simple, which made them mild to upon go to. Overall, they felt thoughtfully made and not gimmicky.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles