Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -spot_img

चाकू से वार कर पति को मार डाला

लखनऊ । इन्दिरानगर सेक्टर-बी में शुक्रवार रात पत्नी ने चाकू से हमला कर प्रापर्टी डीलर पति की हत्या कर दी। शराब के नशे में घर लौटे प्रापर्टी डीलर का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पत्नी ने चाकू से पति  के सीने में वार कर दिया। इसके बाद पत्नी ने मौके से साक्ष्य भी मिटा दिये थे। उधर, ससुराल के लोग डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह करते रहे है। ताकि हत्या को हादसा साबित किया जा सके। पुलिस ने देर रात को पिता मो. रफीक की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चाकू, खून सनी रूई, बेडशीट और सब्जियां बरामद की है।

डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह करते रहे ससुराल के लोग

इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर शावेज (42 वर्ष), पत्नी रजिया और बेटे के साथ दूसरी मंजिल पर रहते थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद अचानक से कमरे से रजिया की चीखने और रोने की आवाज आने लगी।

अनहोनी की आशंका के चलते परिवारीजनों दूसरी मंजिल पर मौजूद कमरे में पहुंचे। परिवारीजनों ने देखा कि शावेज बेसुध हालत में खून से लथपथ फर्श पर पड़े हुए थे। उनके सीने पर बाईं तरफ गहरा घाव था। आनन-फानन में परिवारीजन उन्हें शेखर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजनों उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान शावेज की मौत हो गई।

साक्ष्य मिटाने का आरोप

इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक देर रात को परिजन ने वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक परिजन ने साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने देखा कि कमरे में रजिया ने घटनास्थल पर पड़े खून को पोछा लगाकर साफ कर दिया था। इतना ही नहीं पुलिस को कमरे के पास की वॉशबेसिन में खून से सना हुआ चाकू भी मिला इसके अलावा पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े, बेडशीट,रुई और गोभी का पत्ता बरामद किया।

हत्या को हादसा बनाने का प्रयास

आरोपी रजिया ने ससुराल के लोगों, डॉक्टरों और पुलिस को लगातार गुमराह किया। उसने झूठी कहानी सुनाई। बताया कि विवाद के दौरान शावेज बॉक्स के कोने पर गिर गया। जिससे उसके सीने में गहरा घाव लग गया। रजिया से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सच बयां कर दिया। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक आरोपी ने शावेज के सीने पर चाकू से वार करके हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी रजिया को गिरफ्तार कर लिया।

शाम को साथ घूमने गये थे

परिजन के मुताबिक कुछ महीनों से शावेज और रजिया में अक्सर विवाद होता था। कुछ देर बाद ही सबकुछ सामान्य हो जाता था। शुक्रवार रात 6 बजे दोनों लोग साथ में घूमने भी गए थे। दोनों बीच सब कुछ समान्य लग रहा था। पर, बाहर से आने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। दोनों में झगड़ा होने लगा था। पीडि़त परिवारीजनों ने समझा कि हमेशा की तरह कुछ देर में सब कुछ समान्य हो जाएगा। पर, इस बार पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने बड़ा रूप धारण कर लिया और यह वारदात हो गई।

  पोस्टमॉर्टम न कराने की कोशिश

घटना की सूचना मिलने पर रजिया के मायके वाले भी लोहिया अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने शावेज के सीने पर मौजूद चोट को धारदार हथियार से लगना बताकर जांच की बात कही। वहीं रजिया और उसके मायके वाले पुलिस को सूचना देने और पोस्टमॉर्टम कराने से रोक रहे थे। शावेज के पिता ने मो. रफीक ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कर मामले की जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These indica weed gummies were just the affectionate of outcome that works well suitable a nighttime routine. The flavor was solid, not too lyric, and there wasn’t any strange hemp-heavy savour hanging far afterward. They also befitting utterly as slacken gummies because the total vibe felt together quiet and easygoing. On anyone browsing rest gummies, this thoughtful of product makes sanity too because it pairs definitely well with a quietness evening, a silver screen, or just slowing things down at the end of the day.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles