लखनऊ। इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित प्रदर्शित होगा।

सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट अथवा अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आयेंगे , उन्हें अन्दर जाने की अनुमति नहीं होगी। मैच प्रारम्भ होने के तीन घंटे पूर्व प्रवेश दिया जायेगा। अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक दिया जायेगा, फिर प्रवेश अनुमन्य़ नहीं होगा। स्टेडियम में दुबारा प्रवेश अनुमन्य नहीं है अर्थात मैच छोड़कर बाहर निकल जाने पर दोबार स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। पीएचक्यू, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थाई पिक एण्ड ड्राप स्टैण्ड होगा, जहाँ निजी वाहन, ऑटो रिक्शा सवारी उतार सकेंगे, बैठा सकेंगे। सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ आदि आईसीसी व वीसीसीआई के निर्देशानुसार पूर्णत: प्रतिबन्धित है।
मैच के दौरान रोडवेज व व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित
शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यवसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबन्धित रहेगी। अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका प्रयोग कर सकेंगे। निजी वाहनों और किराये की टैक्सी/कार आदि पर रोक नहीं होगी। मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसडिय़ा व सुशान्त गोल्फ सिटी के मध्य नहीं रूकेंगी और सड़क की दाईं ओर चलेंगी। ई-रिक्शा व आटो शहीद पथ पर प्रतिबन्धित है। किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मीटर की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठायेंगे।
पार्किंग की उचित व्यवस्था
जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। वहीं जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास उपलब्ध नहीं है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जायेंगे।

उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियों मॉल में पार्किंग दिया जायेगा। प्लासियों मॉल की पार्किंग भर जाने के पश्चात वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी। इसके अलावा समस्त दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियों माल के पीछे वाहन पार्क करेंगें। वहीं वीवीआईपी/वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे। स्टेडियम के पास किसी भी दशा में वाहन पार्क न किया जा सकेगा।


Mình thấy xn88 gaming phù hợp cho ai thích giao diện đơn giản. TONY05-21
Players who enjoy Vampire Survivors-style games will find a familiar loop. 71b39339.
GTA Browser combines a classic game with browser storage, saves, and touch controls. 2708e88e.
The game rewards quick decisions as enemies close in from every side. b607ea19.
Retake Deluxe adds a more premium visual finish to Sprunki Retake. d2db1059.