अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा माही गार्डन में आयोजित भव्य फूलों की होली मिलन समारोह

0
331

तोप सिंह, युवा मीडिया

बांदा(ब्यूरो)। बांदा नगर स्थित माही गार्डन में अखिल विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित भव्य फूलों की होली मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी को होली महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read also:मरीजों की जिंदगी दांव पर, डॉक्टर की जगह दिखी दरिंदगी

इस अवसर पर चेयरमैन मालती बासु, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, प्रांत संगठन मंत्री एबीवीपी मनीष राय, विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे, डॉ. अशोक सिंह परिहार, जिला प्रमुख आशुतोष राय, श्री दिव्यांशु मिश्रा, कार्तिकेय गुप्ता, श्लोक द्विवेदी समेत समस्त एबीवीपी कार्यकर्ता और साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिससे इस त्योहार का उल्लास और भी बढ़ गया। इस शानदार आयोजन के लिए समस्त अखिल विद्यार्थी परिषद की टीम को बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here