Wednesday, April 8, 2026
- Advertisement -spot_img

गोमती मित्रों ने किया दावा, स्वच्छता के साथ-साथ खेलों को भी देंगे बढ़ावा

राहुल कुमार वर्मा, युवा मीडिया
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल का नाम आते ही लोगों के जेहन में एक ऐसे संगठन की छवि उभरती है जिसने स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करते हुए लोगों को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा लेकिन विगत दो वर्षों से गोमती मित्र मंडल ने स्वच्छता के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देना शुरू किया है,अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित करना, उन्हें समुचित साधन मुहैया कराना,साथ ही भारत के दूसरे सबसे लोकप्रिय खेल कबड्डी के लिए तो गोमती मित्र मंडल ने अपनी एक टीम बनाकर जनपद, जनपद के बाहर और प्रदेश के बाहर कई प्रतियोगिताएं जीत के अपना परचम बुलंद किया है

उसी कड़ी में सीता कुंड धाम पर डा. सत्य प्रकाश श्रीवास्तव स्मारक द्वितीय अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सुल्तानपुर,अमेठी, जौनपुर की टीमों ने हिस्सा लिया, गोमती मित्र मंडल की टीम विजेता रही व सुल्तानपुर कबड्डी टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया,प्रतियोगिता का उद्घाटन वि.प.स.मा. शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया व समापन एवं पुरस्कार वितरण सुल्तानपुर विधायक मा.विनोद सिंह द्वारा किया गया,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की, आयोजन अध्यक्ष डॉ मनीष श्रीवास्तव ने भविष्य में इस तरीके की प्रतियोगिताएं बराबर कराते रहने का आश्वासन दिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. सुधाकर सिंह,रतन कसौधन,दिनकर सिंह,विजय विद्रोही, रजनीश श्रीवास्तव(अधि.),राकेश सिंह दद्दू,राजेश पाठक,राजेंद्र शर्मा,विकास शर्मा,आलोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These are handily some of the finest moods gummies around. The substance was pliable, the flavor tasted pure, and there wasn’t any bizarre aftertaste sinistral behind. They felt like a great daytime alternative, unusually for moments when a more buoyant vibe made sense. The serving size was also artless and straightforward, which мейд them tranquilly to toil into a routine. They also adequate unqualifiedly well into the drive gummies group because the overall quality was fulgid, beacon, and enjoyable.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles