बॉयज हॉस्टल में सूटकेस से निकली गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल

1
380

दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर सोनीपत से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक बॉयज हॉस्टल में स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके ले जाते हुए पकड़ा गया। लड़की के मुंह से एक बार चीख निकल पड़ी जिसे गार्ड्स ने सुन लिया और प्लान फेल हो गया। हालांकि अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गार्ड्स मिलकर सूटकेस को खोल रहे हैं। वहां खड़े कुछ अन्य स्टूडेंट सबकुछ वीडियो में रिकॉर्ड करते रहे। यह देखकर सभी हैरान रह गए कि भीतर से एक लड़की निकली। दावा किया गया है कि घटना सोनीपत की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की है। यह साफ नहीं है कि सूटकेस से निकली लड़की उसी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी या बाहर की। बताया जा रहा है कि लड़की तब पकड़ी गई जब एक जगह झटका लगने पर लड़की के मुंह से चीख निकल पड़ी। सूटकेस में लड़की की आवाज सुनकर गार्ड्स ने रोक लिया और खोलकर दिखाने को कहा। यूनिवर्सिटी की तरफ से इस वीडियो को लेकर अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here