गनपत सहाय के छात्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

0
252
एनएसएस के विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर किया मतदान के लिए प्रेरित

राहुल कुमार वर्मा, युवा मीडिया
सुल्तानपुर। गनपत सहाय पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन दिखौली ग्राम सभा में संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत योगाभ्यास, प्राणायाम और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। पूर्वाह्न सत्र में बैजापुर ग्राम सभा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. शहनवाज आलम के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गांव के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। अपराह्न सत्र में अंकुरण फाउंडेशन के श्री सत्यम ने रक्तदान का महत्व समझाया। चार्टेड अकाउंटेंट श्री मनमोहित सिंह ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रमाधिकारियों के निर्देशन में हुआ। दिन का समापन सभी अतिथियों और स्वयंसेवकों के साथ सामूहिक भोजन से हुआ।
इस अवसर पर ग्राम सभा बैजापुर के प्रधान रामकलप, कार्यक्रमाधिकारी डॉ शाहनवाज आलम, डॉ दीपा सिंह, डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ भोलानाथ, डॉ देवेंद्र नाथ मिश्र सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here