दिल्ली विधानसभा चुनाव आज यानी 5 फरवरी को हो रहे हैं। इस वोटर लिस्ट में कुछ बॉलीवुड सितारों के नाम भी शामिल हैं
आइए यहां उन पर एक नजर डालते हैंदिल्ली चुनाव में वोट डालने की उम्मीद वाले बॉलीवुड अभिनेताओं पर एक नजर
दिल्ली के रहने वाले कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों के दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में वोट डालने की उम्मीद है। ये अभिनेता अक्सर राजधानी आते रहते हैं। इसलिए, उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालते हुए भी देखा जा सकता है। यहां जानिए, उन अभिनेताओं के बारे में।
तापसी पन्नू
महिला केंद्रित फिल्मों का चेहरा बन चुकीं तापसी पन्नू दिल्ली की रहने वाली हैं। वह अक्सर अपनी बातों और इंटरव्यू में दिल्ली से जुड़ी यादों का जिक्र करती रहती हैं। वह एक जागरूक नागरिक भी हैं। ऐसे में वह 5 फरवरी को दिल्ली चुनाव में अपना वोट भी डालती नजर आ सकती हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिल्ली के लड़के हैं, उन्हें भी यह शहर बहुत पसंद है। सिद्धार्थ ने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली में ही की है। सिद्धार्थ पारिवारिक समारोहों में भी दिल्ली आते हैं। इसलिए आज दिल्ली चुनाव में उनके भी नजर आने की संभावना है।
हुमा कुरैशी 
हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम भी दिल्ली के रहने वाले हैं। अभिनेत्री के पिता दिल्ली में रेस्टोरेंट चेन चलाते हैं। संभव है कि हुमा और साकिब चुनाव के लिए दिल्ली आएं।
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर अपने विचार सबके सामने खुलकर रखती हैं, वह राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय हैं। स्वरा भी दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें भी दिल्ली चुनाव में देखा जा सकता है। श्वेता त्रिपाठी गैंग्स ऑफ वासेपुर की अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी भी दिल्ली की रहने वाली हैं। इसलिए, उनके आज दिल्ली में वोट डालने की उम्मीद है। हिमांश कोहली हिमांश अक्सर दिल्ली आते रहते हैं, उनका परिवार यहीं रहता है। ऐसे में ये दोनों कलाकार भी आज दिल्ली में वोट डालते नजर आ सकते हैं।



Mình đã giới thiệu slot365 login link cho vài người bạn vì thấy trải nghiệm tổng thể khá mượt và ổn định. TONY07-08
Tôi đánh giá cao chất lượng thông tin slot365 win TONY07-08