यूपी DGP के नाम पर फर्जी यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम ID बना मांगे रुपये

0
211

लखनऊ । साइबर जालसाजों ने ठगी करने के लिए यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम का सहारा लिया है। साइबर ठगों ने डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई और एक यूट्यूब चैनल भी तैयार किया है।

जयपुर गैस टैंकर हादसे को आधार बना कर क्यूआर कोड भेज कर रुपये मांगे गए। डीजीपी के नाम से फर्जीवाडा कर रुपये वसूले जाने का पता चलने पर हडकंप मच गया। डीजीपी आफिस में तैनात दरोगा गुलाम हुसैन ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

डीजीपी आफिस में तैनात दरोगा ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया मुकदमा

दरोगा गुलाम हुसैन के मुताबिक डीजीपी के नाम से prashantk_dgp.up नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई है। इसमें डीजीपी प्रशांत कुमार की फोटो का प्रयोग किया गया है। वहीं, फर्जी यू-ट्यूब चैनल Prashant Kumar IPS (@Prashantk DGPup) के नाम से चलाया जा रहा है।

जिसमें जयपुर में गैस टैंकर धमाके से हुए हादसे में 20 लोगों की मौत होने का जिक्र किया गया है। इसी को आधार बना कर क्यूआर कोड अपलोड कर रुपये भेजने की अपील की गई है। साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर एकाउंट बनाने के साथ ही फर्जी वेबसाइट भी बना ली है। जिससे फ्राड किया जा रहा है। डीजीपी के नाम पर फर्जीवाड़ा किए जाने की जानकारी मिलने पर दरोगा एसआई गुलाम हुसैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here