किसान के घर में लगी आग से मवेशी सहित सामान जलकर हुआ खाक

0
180

 

तोप सिंह, युवा मीडिया

बांदा(ब्यूरो)। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा चौकी अंतर्गत पपरेंदा गांव में रघुवीर मंदिर के पीछे तालाब के किनारे के रहने वाले रामराज यादव पुत्र महाराज के खपरैले घर में बीती रात को अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से एक बछिया,एक बकरी,भूसा,लकड़ियां सहित कई अन्य समान जलकर राख को गया।जब तक गृहस्वामी सहित अन्य परिजन व आस पास के लोगों ने देखा

तो आग की लपटे पड़ोसी शिवकुमार सिंह पुत्र कालू सिंह के कच्चे घर में पहुंच गई जिससे वहां पर रखा भूसा जलकर राख हो गया।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी केशवराम अपने सहयोगियों के साथ में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ में आग बुझाने में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here