Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

डीएम ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

तोप सिंह, युवा मीडिया

 बाँदा(ब्यूरो)। जिलाधिकारी जे0रीभा ने आज विकास खण्ड बडोखर खुर्द के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग-1 और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलबई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की व्यवस्थाओं और शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा की।
प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग-1 के निरीक्षण में, जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं और अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका, कम्पोजिट ग्रांट रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का गहराई से निरीक्षण किया। इस दौरान तीन सहायक अध्यापक और पांच शिक्षामित्र विद्यालय में तैनात पाए गए। हालांकि, एक अध्यापिका कुशमा देवी अनुपस्थित पाई गईं, जिनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी अध्यापकों को निर्देशित किया और कहा कि वे छात्रों को स्कूल के ड्रेस में ही विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय की खिड़की की मरम्मत और स्टोर में सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, लाइब्रेरी की किताबों की देखभाल और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए भी आदेश दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलबई में निरीक्षण करते हुए, जिलाधिकारी ने कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों से वार्ता की और स्मार्ट क्लास के संचालन की स्थिति की समीक्षा की।

Read also: अमाल मलिक ने माना कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से पीड़ित हैं

उन्होंने सभी विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास में शिफ्ट में कक्षाएं लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जलनिगम द्वारा विद्यालय में पाइपलाइन से जलापूर्ति में हो रहे लीकेज को तुरंत ठीक करने के लिए कहा और निर्माणाधीन दिव्यांग शौचालय के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान और सचिव से निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने को कहा। विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया, और उपस्थिति में वृद्धि लाने के निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

1 COMMENT

  1. This best sativa thca flower was a quite nice tie on a quiet evening at home. The buds looked bright, dense, and well cared in return, with a rife with smell that wasn’t overpowering. What stood pass‚ most was how uniform it was and how sterile it burned from start to finish. The flavor had a superb strength to it without impression too heavy. Total, it felt like a reasonable, dependable opportunity allowing for regarding anyone looking in behalf of a cordial and over-tolerant experience.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles