Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान पर कांग्रेस का विरोध

युवा मीडिया

दारोगा के हाथ-पैर तोड़वाकर फेकवाने की बात पर कलेक्ट्रेट में सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

सुल्तानपुर (ब्यूरो)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मामला 16 मार्च का है, जब चांदा क्षेत्र में जन अधिकार यात्रा के दौरान मंत्री संजय निषाद ने कहा था कि वे सात दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर और गड्ढे में फिकवाकर यहां पहुंचे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने दोस्तपुर थाने में दर्ज एक दलित महिला हत्या के मामले में पकड़े गए अपराधियों को छुड़वाने की बात भी कही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंत्री का यह बयान

Read also:  राष्ट्रीय टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरण

विधायिका और कार्यपालिका के बीच अनुचित संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक पुलिस की जांच में हस्तक्षेप कर मनमाना काम करवा रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस ने मंत्री संजय निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, पीड़ित दारोगा को न्याय दिलाने और मंत्री को पद से हटाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी भी की।

Related Articles

2 COMMENTS

  1. These mood delta 9 thc gummies felt like a exceptionally worthwhile centre ground. Nothing too one-sided, simply a smooth and balanced experience that worked without difficulty completely championing serendipitous use. The sip was preferably than expected, and the grain was courteous instead of exceedingly sticky or tough. They also vamoose discernment as mood gummies THC because the overall vibe felt cosy, enjoyable, and vast an eye to relaxing socially or just hanging out. Everything from flavor to nature to consistency felt superbly done here.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles